मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होमगार्ड जवानों को दीया बड़ा तोहफा
Wednesday, April 14, 2021
Comment
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के अनुसार अब राज्य के सभी सरकारी विभागों में होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। होमगार्ड्स की ड्यूटी की अवधि निर्धारित नहीं होने के कारण उन्हें कभी काम पर रखा जाता था तथा कभी नहीं भी रखा जाता था इसे देखते हुए झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 8 महीनों से आंदोलनरत था। उनका कहना था की होमगार्ड से काम नहीं लेने पर उन्हें कई बार आर्थिक रूप से नुकसान उठाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो जाती थी, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है की राज्य के सभी सरकारी विभागों में निजी गार्ड के स्थान पर होमगार्ड से काम लिया जाएगा मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश पारित भी कर दिया है।
झारखंड में वर्तमान समय में होमगार्ड्स की मानदेय ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से है लेकिन यह भी उन्हें तब मिलता है जब उन्हें काम पर रखा जाता है अमूमन होमगार्ड को 3 से 6 महीने तक ड्यूटी मिल पाता है कईयों को अभी तक इतना भी नहीं मिल पाता था उसके कारण उनके पास रोजगार होते हुए भी बेरोजगारों की तरह रहने पर मजबूर थे पर अब उनकी यह समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी।
क्या क्या करते हैं होमगार्ड के जवान
होमगार्ड के जवानों को सुरक्षा गार्ड तथा भीड़ कंट्रोल करने तथा राज्य के पुलिस बल को जरूरत के समय सहयोग करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें उनमें सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है।
चुनावी रैलियों तथा मतदान केंद्रों पर है होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है तथा आपदा प्रबंधन के काम में भी इनका सहयोग लिया जाता है। इनकी कार्य अवधि कथा मानदेय निश्चित नहीं होती इनसे जितनी अवधी का कार्य लिया जाता है इन्हें उतने दिन का ही मानदेय दिया जाता है।


0 Response to "मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होमगार्ड जवानों को दीया बड़ा तोहफा"
Post a Comment