-->
हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला 27 नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज। एक आरोपी भेजा गया जेल।

हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला 27 नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज। एक आरोपी भेजा गया जेल।


 हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है । यह टोल प्लाजा शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। कई बार वहां मारपीट की घटनाएं सामने आती ही रही है। ऐसे ही कल बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव के सहायक और सरकारी अंगरक्षक के साथ मारपीट की गई।



क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के निजी सलाहकार भूपेंद्र कुमार यादव ने कोराओं कि हजारीबाग थाने में आवेदन दिया है जिसमें टोल प्लाजा कर्मियों के द्वारा मारपीट एवं 1200 रुपए नगद छिनतई का आरोप लगाया है।

आवेदन में कहा गया है की विधायक सहित अपने स्कॉर्पियो से बरही से हजारीबाग की ओर आ रहे थे नगमा टोल प्लाजा गेट नंबर 16 जो कि वीआईपी गेट है बंद थी| तो हमने गेट खोलने को कहा तो वह बोले कि आप दूसरे गेट से चले जाएं हमने कहा कि हम यहां के स्थानीय निवासी हैं |इसलिए हम दूसरे गेट से नहीं जा सकते उसके बाद उन लोगों से वाद-विवाद के क्रम में उन लोगों ने मेरे साथ अपशब्द का प्रयोग कि उस समय गाड़ी में मेरे साथ पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव एवं उनके सरकारी अंगरक्षक प्रसाद कुमार भी थे| जब हम सब ने गाड़ी से उतर कर पूछा की गाली गलौज क्यों कर रहे हो इसी बीच अचानक टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी हाथ में हथियार के साथ इकट्ठा हो गए तब तक वहां का इंचार्ज मुकेश कुमार यादव आया और मारने का आदेश किया उसके बाद टोल कर्मचारी के भीड़ ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जान मारने की नियत से मुझे और प्रसाद कुमार को मारने लगा और प्रसाद कुमार का सरकारी हथियार भी छीनने लगा प्रसाद  कुमार को लहूलुहान कर दिया गया उसके सर में गंभीर चोट आई है और उसके पॉकेट से एक पर्स छीन लिया जिसमें 1200 रुपए एवं कुछ कागजात है मैंने पूर थाना प्रभारी को मोबाइल से घटना की जानकारी दी  थाना प्रभारी वहां पहुंचे मैं वहां पर ड्यूटी करने वाले टोल कर्मियों को पहचानता हूं जो लड़ाई एवं मारपीट करने में मुख्य रूप से शामिल थे। उक्त बातें मनोज कुमार यादव के निजी सहायक भूपेंद्र यादव ने अपने आवेदन में कहा है।



किन - किन को बनाया गया है अभियुक्त

1संदीप कुमार, 2कमलेश प्रसाद मेहता, 3मंटू कुमार, 4.कृष्णा मेहता, 5.गणेश मेहता, 6.मनोज मेहता, 7.अहम मेहता, 8.बबलू मेहता, 9.मोदी मेहता, 10.कैलाश मेहता-1, 11.कैलाश मेहता-2, 12.प्रभु कुमार, 13.अशोक प्रसाद, 14.किशोरी प्रसाद, 15.पप्पू मेहता, 16.विजय प्रसाद मेहता, 17.संचित कुमार, 18.कैलाश प्रसाद मेहता, 19.पंकज कुमार मेहता, 20.जगदीश प्रसाद मेहता, 21.विक्रम कुमार, 22.विजय प्रसाद मेहता, 23.मनोज आर्यन, 24.कुलदीप कुमार, 25.संजय कुमार, 26.मनोज कुमार, 27.रंजन यादव तथा अन्य अज्ञात लोग थे।



कुछ दिन पूर्व में ही एक अन्य मारपीट की घटना सामने आई थी।

कुछ दिन पूर्व ही इचाक प्रखंड के कूरहा निवासी पप्पु कुमार के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई थी जिसको लेकर अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई स्थानीयता के नाम पर इस प्रकार का दबंग गिरी वहां आम बात थी।

मुख्य आरोपी मुकेश यादव को भेजा गया जेल

टोल प्लाजा के इंचार्ज मुकेश यादव तो गिरफ्तार कर जेल हो गया।








0 Response to "हजारीबाग नगवां टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला 27 नामजद अभियुक्तों पर मामला दर्ज। एक आरोपी भेजा गया जेल।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article