-->
लुन्दरू में डोभा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव

लुन्दरू में डोभा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव

 लुन्दरू में डोभा निर्माण को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पक्ष ने अपने जमीन पर डोभा निर्माण होने की बात कही है वही दूसरे ने रंगदारी का लगाया आरोप आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

सतेंद्र व सुधीर ने लगाया रंगदारी और पेपरबाजी का आरोप

वहीं सतेंद्र प्रसाद व सुधीर कुमार ने भी प्रखंड विकाश पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, व थाना प्रभारी को आवेदन दिया है , आवेदन में कहा गया है कि सतेंद्र प्रसाद और सुधीर कुमार ने अपनी जमीन जिसका खाता संख्या 27 है तथा प्लॉट नंबर 3764 और रकबा 16 डि है। पर मत्स्य पालन के लिए डोभा का निर्माण कराया है। जिस के दरमियान कृष्णा यादव ने हम लोगों से ₹50000 रंगदारी की मांग की जब हम लोगों ने देने से मना कर दिया तो उसने कहा की डोभा को मनरेगा मत तथा अपना जमीन पर निर्माण बता कर पत्राचार से सांठगांठ कर तुम लोग के ऊपर कानूनी कार्रवाई करा दूंगा।
सत्येंद्र प्रसाद और सुधीर कुमार ने आवेदन में रंगदारी मांगने तथा गलत न्यूज़ देने या प्रकाशित करने वालों के प्रति कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


कृष्णा यादव ने लगाया अपने जमीं पर डोभा निर्माण का आरोप

 जंहा आरोप है कि कृष्णा यादव की जमीन जिसका खाता न० 94 जबकि प्लॉट न० 84 पर उसी गाँव के सतेंद्र प्रसाद व सुधीर कुमार ने गुपचुप व अवैध तरीके 50/50 का डोभा निर्माण बिना नंबर के जेसीबी से करवा कर पैसा निकाल लिया। कृष्णा यादव ने कहा  मिलने पर इचाक प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित सूचना देकर आरोपी पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।कृष्णा यादव ने शिकायत में कहा कि जिस जमीन में जेसीबी का प्रयोग किया गया वह बिना नम्वर का था। और दलालों के माध्यम से पैसे भी निकाले जा रहे हैं। इस मामले को जल्द से जल्द छानबीन कर उचित कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस तरीके के काम सिर्फ यही पंचायत में नहीं हो रही है बल्कि पूरे प्रखंड में हो रही है. जो एक जांच के विषय है। और अगर इन तरह के लोगों पर कार्रवाई नहीं किया गया तो मजबूरन डीसी के पास जाकर कार्रवाई करने मांग की जाएगी।


क्या कहना है न्यूज़ छपने वाले पत्रकार का इस मामले में

2 दिनों पहले दबंग हिन्द नाम के समाचार पत्र में इस खबर को प्रकाशित किया गया था। 



समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार जिन्होंने इस खबर को प्रकाशित किया था उनका कहना है यह लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद है हमारी सोंच निष्पक्षताऔर सच्चाई के साथ खड़ा रहना है। यही हमारी पत्रकारिता की बुनियाद है हम बिना सबूत किसी भी खबर को यूं ही नहीं छापते खबर देने वाले ने हमें सबूत के साथ खबर दिया था। 
JCB से डोभा का काम करते हुए आवेदक द्वारा दिया गया  फोटो 

इसीलिए इस खबर को छापा गया था अभी यह मामला एक जांच का विषय है और इसमें कौन सही और कौन गलत है ,यह जांच करना प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों का काम है। हमारा काम समाज में हो रहे अनियमितता और सच्चाई से समाज एवं प्रशासन को अवगत कराना है। हम हमेशा निष्पक्ष एवं सच्चाई के भावना के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। अगर यह खबर गलत साबित होती है तो खबर देने वाले पर गलत खबर देने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।


0 Response to "लुन्दरू में डोभा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article