-->
हजारीबाग के एचएमसीएच अस्पताल में 70 बेड का covid अस्पताल  48 घंटे में बनकर तैयार

हजारीबाग के एचएमसीएच अस्पताल में 70 बेड का covid अस्पताल 48 घंटे में बनकर तैयार



 हजारीबाग जिला प्रशासन कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयारी जोर शोर से कर रही है इसी के तहत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल की नई बिल्डिंग में 70 वर्ड का कोरोना मरीजों के लिए स्पेशल अस्पताल तैयार कर लिया है।

जिला प्रशासन के कई अधिकारी खुद कर रहे थे निगरानी

उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद डीडीसी अभय कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार सिविल सर्जन डॉ संजय जायसवाल एचएमसीएच सुप्रीटेंडेंट डॉ संजय सिन्हा के साथ कई अन्य मेडिकल कर्मी कोविड अस्पताल तैयार करने में जुटे हुए थे।

जानिए क्या है खासियत

यह अस्पताल कोरोना के मरीजों के लिए स्पेशल बनाया गया है जिसमें सभी बेड ऑक्सीजन सपोर्टेड हैं एवं 22 बेड में वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया है जिसके लिए अलग से ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है।

एनटीपीसी ने दिया वित्तीय सहयोग 

इसके लिए एनटीपीसी ने सीएसआर फंड से वित्तीय सहयोग दिया है। एनटीपीसी  और डीएमएफटी के माध्यम से इससे पहले भी 11  वेंटिलेटर दिया जा चुका है। अब एचएमसीएच परिसर में कुल 33 वेंटिलेटर उपलब्ध है।

हजारीबाग में तेजी से फैल रहा कोरोना

हजारीबाग में कोरोना तेजी से फैल रहा है जिस के मध्य नजर अस्पताल में बेड की कमी ना हो इसके लिए यह कदम जिला प्रशासन के द्वारा उठाया गया है।







0 Response to "हजारीबाग के एचएमसीएच अस्पताल में 70 बेड का covid अस्पताल 48 घंटे में बनकर तैयार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article