-->
झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित बोर्ड की थ्योरी की परीक्षाओं पर आज निर्णय लेगी सरकार

झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित बोर्ड की थ्योरी की परीक्षाओं पर आज निर्णय लेगी सरकार

JAC की 10वीं और 12वीं के प्रायोगिक परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द


झारखंड झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं। काउंसिल के चेयरमैन अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि इन परीक्षाओं का निर्णय बाद में होगा इससे पहले उपायुक्त के साथ हुई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं पर आज अहम निर्णय लेने की घोषणा की गई है।

क्यों हुई JAC कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा स्थगित

जैक ने स्कूलों से दसवीं और बारहवीं की परियों की परीक्षा 6 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित करने को कहा था दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा अधिकतर स्कूलों में पूरी हो गई है जबकि 12वीं की परीक्षा आधे से भी कम स्कूलों में हुई है इधर कई स्कूलों में कोरोना पॉजिटिव छात्र और शिक्षक दोनों मिले ऐसे में कई स्कूल में अवकाश दे दिए गए थे जिसे देखते हुए जैक ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया।

बच्चों का स्वस्थ रहना है जरूरी

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रयोग की परीक्षा को स्थगित कर दिया है जय चेयरमैन डॉक्टर अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि सबसे पहले बच्चों को स्वस्थ रहना जरूरी है इसीलिए प्रायोगिक परीक्षा स्थगित की गई है नई तिथि बाद में जारी की जाएगी।
आज ली जाएगी जैक बोर्ड की थ्योरी परीक्षाओं पर अहम निर्णय
दोनों ही परीक्षाओं में 7:30 लाख से अधिक छात्र सम्मिलित होने वाले थे बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज उपायुक्तों के साथ बैठक के बाद सरकार ले सकती है फैसला केंद्र सरकार के सीबीएसई बोर्ड के दसवीं की परीक्षा रद्द करने एवं 12वीं के स्थगित करने के बाद राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक कयास लगाए जा रहे हैं की बोर्ड की परीक्षाएं फिलहाल रद्द यह स्थगित की जा सकती हैं।

0 Response to "झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित बोर्ड की थ्योरी की परीक्षाओं पर आज निर्णय लेगी सरकार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article