-->
पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल की बैठक लॉकडॉन को लेकर कर सकते हैं फैसला

पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल की बैठक लॉकडॉन को लेकर कर सकते हैं फैसला

narendra modi

 कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की डरावनी रफ्तार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सोमवार को कोविड-19 संबंधित हालात पर अहम बैठक करेंगे। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने हालात की समीक्षा के लिए अहम बैठक की। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात और वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के लिए बुलाई गई इस मीटिंग में तमाम मंत्रालयों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोविड रोगियों के लिए अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। 

 देश में अभी कोविड-19 के कारण एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आए और देश के कई राज्यों से ऑक्सीजन तथा दवाइयों की कमी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। 

आज शाम 4:00 बजे देश के विभिन्न हिस्सों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टरों से मीटिंग करेंगे।

और 6:00 बजे विभिन्न दवाई कंपनियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे।

जिनका लक्ष्य दवा कि उत्पादन बढ़ाना और बाकी अन्य चीजों के आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गया। इसके साथ ही देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 19 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोविड-19 के कुल 1,50,61,919 मामले हैं तथा एक दिन के भीतर 1,619 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 पर पहुंच गई। संक्रमण के मामलों में लगातार 40वें दिन वृद्धि हुई है।

इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार कोरोना महामारी को लेकर फिर से समीक्षा का मन बनाया है क्योंकि हालात हाथ से बाहर होते हुए दिख रहे हैं अगर ऐसे समय में कोई कदम नहीं उठाया जाए तो यह एक बहुत बड़ी मुसीबत बन सकती है इसीलिए आज के बुलाए हुए बैठक में आने वाले फैसले का इंतजार हम सभी को होगा।

0 Response to "पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल की बैठक लॉकडॉन को लेकर कर सकते हैं फैसला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article