-->
खुले पूजा पंडालों के पट । श्रद्धालुओं ने की देवी मां के दर्शन।

खुले पूजा पंडालों के पट । श्रद्धालुओं ने की देवी मां के दर्शन।


चैत्र नवरात्र के तहत सोमवार को क्षेत्र के सभी पूजा पंडाल के पद खोल दिए गए हैं।

वही जलौंध के सार्वजनिक रामनवमी दुर्गा पूजा समिति ने कोरोना के गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए पूजा की सभी तैयारियां कर रखी थी। पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देवी मां का आवाहन कर मूर्ति का  प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जालौंध पूजा समिति के पुरोहित पंडित अजय पाठक ने मां के नौ स्वरूप की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करवाएं।

पूजा पंडाल में रविवार की संध्या में बेलवरन पूजा अनुष्ठान किया गया साथ ही सोमवार को नववरण पत्रिका प्रवेश के साथ उप मुखिया बंसी मेहता के द्वारा पट खोलने के साथ ही मां की पूजा अर्चना पंडाल में प्रारंभ कर दी गई एवं भक्तों के लिए भी मां के द्वार खोल दिए गए।


जहां होती थी हजारों की भीड़ आज पसरा है सन्नाटा

जालौंध रामनवमी पूजा का अपना एक स्वर्णिम इतिहास है जिसे अगल-बगल गांव के सभी ग्रामीण एक साथ एक जगह एकत्र होकर मनाया करते थे लेकिनकोरोना के इस महामारी के दौरान पंडालों में जहां अक्सर हजारों की भीड़ हुआ करती थी वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है लोग कोरोना के कारण घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं और साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है जिसके कारण पंडाल में भी अधिक लोगों को एक साथ जाने की अनुमति नहीं मिल रही है ऐसे में अष्टमी की पूजा को लेकर समिति ने फैसला किया है कि को रना गाइडलाइन को देखते हुए एक साथ श्रद्धालुओं का अधिक है नहीं लगाया जाए इसके लिए पूजा अर्चना पहले सुबह से ही शुरू कर दी जाएगी।

0 Response to "खुले पूजा पंडालों के पट । श्रद्धालुओं ने की देवी मां के दर्शन।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article