झारखंड राज्य सरकार ने जारी किए नई दिशा निर्देश जाने क्या खुला है और क्या बंद किए गए।
1.शादी में अब सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे.
2.सभी शैक्षणिक संस्थान अगले 1 महीने के लिए बंद रहेंगे.
3.वहीं भीड़भाड़ वाले कोई कार्यक्रमग आयोजित नहीं होंगे.
4.सभी कॉलेज को बंद करने का निर्णय लिया गया है.
5.आंगनबाड़ी भी बन्द रहेंगे.
6.कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे.
7.सभी ट्रेनिंग सेंटर बन्द रहेंगे.
8. सभी तरह की परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है.
राज्य के युवाओं से मुख्यमंत्री का विशेष अनुरोध
सीएम ने राज्य में कोराना संकट का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वास्तविक स्थिति को हम सबलोग अपने-अपने गली- मोहल्ले में देख रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि हम जिससे भी मिलें, उसे कोरोना संक्रमित समझें और उसी हिसाब से दूरी बनाकर रहें। युवाओं से सीएम ने खास अपील करते हुए कहा कि थोड़े दिनों के लिए नौजवान अपनी मौज-मस्ती बंद करें। बेवजह इधर-उधर घूमना बंद करें। हम अभी कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं रोक पाए, तो आगे चीजों को , हालात को संभालना बहुत मुश्किल होगा।
परिवार के मुखिया से भी मुख्यमंत्री ने विशेष आग्रह किया है
परिवार के मुखिया को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आप अपने बाल-बच्चे, रिश्ते-नाते को खतरे में न डालें, दूसरों के संपर्क में आने से आप सभी संक्रमण की चपेट में आ जाएंगे। इसलिए आग्रह है कि बेवजह शहर में न निकलें। विशेष परिस्थिति में आप बाहर निकलें लेकिन भीड़ या झुंड में बिल्कुल न रहें। मुंह में मास्क जरूर लगाएं। आसपास के लोगों से अधिकतम दूरी बनाकर रखें।
0 Response to "झारखंड राज्य सरकार ने जारी किए नई दिशा निर्देश जाने क्या खुला है और क्या बंद किए गए।"
Post a Comment