एक बार फिर हुई झारखंड को दहलाने की कोशिश।
Sunday, April 18, 2021
Comment
झारखंड में एक बार फिर से नक्सल गतिविधियां तेज हो गई हैं।
ऐसे में चतरा के गोंदा थाना क्षेत्र के खपिया मदारपुर जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले पुलिस और सीआरपीएफ के 190 बटालियन के जवानों को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है उन्हें 4 शक्तिशाली जिंदा केन बम बरामद हुए हैं। जो सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से प्लांट किया गया था। आशंका है कि इसे बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली।
![]() |
| प्रतीकात्मक तस्वीर |
एक और जहां कोरोना महामारी अपने पांव पसारे जा रही है वहीं पर नक्सली गतिविधियां सुरक्षाबलों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं उनसे निपटने के लिए सुरक्षा बल व जिला पुलिस के जवान लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाते रहते हैं। इसी प्रकार के एक अभियान में जब पुलिस और सीआरपीएफ के 190 बटालियन के जवान खपिया मदारपुर जंगल में सर्च अभियान के तहत गए तो उन्हें निशाना बनाने के उद्देश्य से रखे गए चार शक्तिशाली जिंदा केन बम मिला।
झारखंड जैगवार के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर मिले बम को किया डिफ्यूज। इसकी पुष्टि एसएसपी ने स्वयं किया है जिसमें बताया कि पांच 5 किलो का चार शक्तिशाली केन बम मिला और उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया।


0 Response to "एक बार फिर हुई झारखंड को दहलाने की कोशिश।"
Post a Comment