-->
जिसने कई लोगों को राह दिखाया वही मदद की राह देख रहा|

जिसने कई लोगों को राह दिखाया वही मदद की राह देख रहा|

शिक्षक उस रास्ते की तरह होता है , जो लोगों को उसके मंजिल तक तो पंहुचा देता मगर खुद वंही रह जाता है|

 जिसने कई लोगों को राह दिखाया आज वही मदद की राह देख रहा है | जी हाँ इचाक प्रखंड के अलौंजा खुर्द गावं के निवासी सोहन रविदास जो की पेशे से एक शिक्षक थे| कई छात्रों की जीवन को उज्जवल बनाने वाले व्यक्ति आज खुद अँधेरे में जीवन वयतित करने को मजबूर हैं |



क्या है ? पूरा मामला

सोहन रविदास अपने क्षेत्र के नामी शिक्षक थे,और एक प्राइवेट स्कूल में पढाया करते थे|

लेकिन 2019 में एक सड़क  दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनके जीवन पे संकट आ गया|

आर्थिक रूप से पिछड़े होने के कारण इलाज करा पाना भी संभव नहीं था| उस समय 8 से 10 लाख रुपये कर्ज लेने के बावजूद इलाज करना मुश्किल हो रहा था| उस समय प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबु लाल मरांडी के आश्वाशन पर इलाज संभव हो सका था| जान पे आया संकट तो टल गया पर अब समस्या जीवन यापन को लेकर है क्युकी दुर्घटना के बाद से आज तो वो अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते हैं|



आजीविका को लेकर संकट है

आज भी पक्की आवास के अभाव में अंपने गरीब माँ बाप और भाई और भाभी के साथ घर में रह रहे सोहन के साथ आजीविका को लेकर बहुत बड़ी संकट है | ऐसे हालत होने के बावजूद वो घर पर छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर किसी तरह अपना खर्च निकलने  की कोशिश कर रहे हैं| पर ये आजीविका के लिए काफी नहीं है कर्ज के बोझ में डूबे इस परिवार की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है|इलाज का भारी भरकम खर्च ये परिवार सह नहीं पा रहा है|

अभी तक सिर्फ आश्वान मिलता आया है मदद को कोई आगे नहीं आये|

अधिकारी से ले कर स्थानीय प्रतिनिधि  और कई संगठन के लोगों ने सोहन पर अपने राजनितिक दांव पेंच तो जरुर खेले लेकिन मदद कंही से नहीं मिली लोग उन्हें कई प्रकार के मदद का आश्वाशन तो देते हैं ,पर अभी तक मदद कंही से नहीं मिली| उनके पुराने छात्र अपने क्षमता के अनुसार उनकी मदद भी कर रहे हैं | पर ये काफी म\नहीं है

आप से आप तक
आप से आप तक की बात ये है की हमारे समाज के सक्षम व्यक्ति आगे आयें और ऐसे जरुरत मंद  लोगो की मदद करें| सही मायने में सरकारी सुविधायों के हक़दार ऐसे ही व्यक्ति हैं| इन्हें  आवासीय और विकलांग कोटे के आरक्षण दिलवाने में मदद करें और आवाज उठायें


 


0 Response to "जिसने कई लोगों को राह दिखाया वही मदद की राह देख रहा|"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article