जन वितरण प्रणाली में ग्रामीणों को जल्द से जल्द गेहूं उपलब्ध करवाने को लेकर आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने आवाज उठाई
क्षेत्र के कई मामलों को सुलझाने के बाद अब आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द सरकार द्वारा गेहूं उपलब्ध करवाने को लेकर आवाज उठाई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों के समस्या को देखते हुए टोल टैक्स मुद्दे को सुलझाने के बाद आदर्श युवा संगठन अब जन वितरण प्रणाली के द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले गेहूं के वितरण को लेकर आवाज उठाई है इचाक प्रखंड में अभी तक कहीं भी गेहूं का वितरण शुरू नहीं हुआ है।
क्या है पूरा मामला
इचाक : इचाक प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे आज तक एक बार भी जन वितरण प्रणाली के तहत प्रखंड वासियों को गेहूं वितरण नहीं किया गया है। जनता की समस्या को सुलझाने वाह जांच पड़ताल करने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंची आदर्श युवा संगठन के टीम। आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने गेहूं ना मिलने के कारण वीडिओ रिंकू कुमारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच पड़ताल करने की अपील की है। गौतम कुमार ने कहा जिले के अन्य प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली में गेंहू दिया जा रहा है। लेकिन कई वर्षों से इचाक प्रखंड वासियों को गेहूं के लाभ नहीं मिल पा रही। जिसे देख प्रखंड के जनता में आक्रोश है।
जल्द से जल्द वितरण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की है तैयारी
संगठन के रूपेश कुमार ने कहां अगर इचाक वासियों को जल्द से जल्द गेहूं मुहैया नहीं करवाई जाएगी तो आदर्श युवा संगठन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। आदर्श युवा संगठन क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार तथा सरकारी तंत्र में हो रहे गड़बड़ घोटालों को लेकर समय-समय पर आवाज उठाती ही रहती है।
एम ओ के प्रखंड मुख्यालय में अनुपस्थिति पर भी सवाल
लिखित आवेदन देने पहुंचे संगठन ने जन वितरण प्रणाली के तहत प्रखंड सह अंचल कार्यालय कभी ना आने की शिकायत भी की है। और कहा की एम. ओ. साहेब की चेहरा देखे इचाक प्रखंड वासियों को कई महीने गुजर गया। लेकिन उनका चेहरा किसी ने अभी तक देखा नहीं। ना उन्हें कोई जानता है। जनता की समस्याओं को लेकर एम. ओ. की कोई विचार ही नहीं है। अगर जनता की समस्या को समाधान नहीं कर पाते हैं तो वह अपने पद से इस्तीफा दे।मौजूद लोग संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार कुलदीप कुमार रंजीत कुमार कमल कुमार आदि लोग।


0 Response to "जन वितरण प्रणाली में ग्रामीणों को जल्द से जल्द गेहूं उपलब्ध करवाने को लेकर आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने आवाज उठाई"
Post a Comment