दुबई मे फंसे 17 झारखण्ड वासियो को भारत बुलाने की अपील किये बटेश्वर मेहता।
बटेश्वर मेहता ने हजारीबाग के 17 फंसे लोगों को दुबई से भारत लाने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी के नेता बटेश्वर मेहता ने हजारीबाग के 17 निवासियों को हजारीबाग वापस लाने की अपील की। मामला यह है की हजारीबाग के 17 लोग भारत से दुबई गए थे कमाने। दलालो के चक्कर मे इन 17 लोगो को तरह तरह का लोभ लालच दिया गया था।कई महीनों तक काम करवाने के बाद हजारीबाग वासियों पर दूव्यवहार किया जाने लगा। पहले तो बताया गया था दुबई में एक अच्छी कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। अच्छी सैलरी मिलेगी। लेकिन दलाल की हर एक बातें झूठी साबित हुई। बटेश्वर मेहता ने कहा की ₹60000 कर्ज लेकर हजारीबाग जिला के निवासी दुबई कमाने गए। तालेश्वर महतो एवं उनके 17 सहयोगी। लेकिन जिस काम के लिए ले गए थे वह काम उन लोगों से नहीं करवा कर। दूसरे कामों में बझाकर रखा जाने लगा। झारखंड वासी जो भोले-भाले ग्रामीण है उन्हें दलालों द्वारा दुबई में काम करवाने के नाम पर ले जाकर विभिन्न विभिन्न कंपनियों में बंधक बनाकर काम करवाया जाता है। भूखे प्यासे रखा जाता है। उनलोगो को वेतन भी नहीं दिया जाता। उनके फैमिली वाले भूखे प्यासे रह रहे हैं। श्री मेहता ने उन लोगों की तरफ से सरकार तक आवाज पहुंचाने का अच्छा काम किया है। व केंद्र सरकार से आग्रह भी किया की जल्द से जल्द दुबई में रहने वाले 17 हजारीबाग वासियों को लाने की काम करे।व वैसे दलालो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करवाने की अपील की।

0 Response to "दुबई मे फंसे 17 झारखण्ड वासियो को भारत बुलाने की अपील किये बटेश्वर मेहता।"
Post a Comment